लुगू बुरू घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026 का आयोजन दिनांक-22.11.2026, 23.11.2026 एवं 24.11.2026, कार्यक्रम के अवसर पर अलग-अलग राज्यों एवं विदेशों से संथाल आदिवासी श्रद्धालुओं/ तीर्थयात्रियों का आवागमन होना है।
जिला परिवहन पदाधिकारी, बोकारो के पत्रांक-1274/परि०, दिनांक-21.11.2026 एवं पत्रांक-1275/परि०, दिनांक-21.11.2026 (छायाप्रति संलग्न) द्वारा सूचित किया गया है कि लुगू बुरू घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026 का आयोजन दिनांक-22.11.2026, 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को होना है। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर अलग-अलग राज्यों एवं विदेशों से संथाल आदिवासी श्रद्धालुओं/ तीर्थयात्रियों का आवागमन होना है। निम्न रेलवे स्टेशनों से वाहन द्वारा संथाल आदिवासी श्रद्धालुओं/ तीर्थयात्रियों को गंतव्य स्थान पर ले जाया जायेगा। प्रत्येक वाहन में प्रतिनियुक्त एक-एक कर्मी उपलब्ध रहेंगे। उक्त के आलोक में निम्नलिखित रेलवे स्टेशनों पर विधि-व्यवस्था के संधारणार्थ दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाती है